श्रीसंत और उनके 6 गरमा-गरम कारनामे

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज श्रीसंत एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर फ्लाइट के दौरान एक यात्री से अभद्रता करने का आरोप लगा है। श्रीसंत और विवादों का जैसे चोली दामन का साथ है। फिर चाहे वो मैदान पर हो या बाहर, केरल का यह गेंदबाज हर जगह कॉन्ट्रोवर्सी तलाश लेता है। आइए एक नजर डालते हैं श्रीसंत और उनके विवादास्पद करियर पर...
श्रीसंत ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 2005 में की थी। उनका टेस्ट पदार्पण एक साल बाद 2006 में हुआ। इसी साल श्रीसंत दक्षिण अफ्रीकी टीम से उलझ गए। 15 दिसंबर 2006 को जोहानसबर्ग टेस्ट में डेल स्टेन की गेंद पर छक्का लगाने के बाद श्रीसंत ने मैदान पर डांस कर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान श्रीसंत एंड्रयू सायमंड्स से उलझे।
आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंत हरभजन सिंह पर टिप्पणी कर बैठे। भज्जी ने इसका जवाब एक जोरदार थप्पड़ लगाकर दिया। 2008 में हुए इस वाकये में श्रीसंत बच्चों की तरह रोते नजर आए थे।
2008 में ही श्रीसंत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ एक साबुन के प्रमोशन को लेकर विवादों में आए थे।
2010-11 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर श्रीसंत ने अपनी हदों को पार करते हुए मेजबान टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ और गेंदबाज पॉल हैरिस के परिवार पर अभद्र टिप्पणी की।
आईपीएल के दूसरे सीजन में श्रीसंत चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से उलझ गए। हेडन ने श्रीसंत की गेंदों पर छक्का लगाने की हिमाकत की थी। जवाब में श्रीसंत ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई।