|
महिला है या पुरुष, एक दाग जिसने ली चैंपियन की जिंदगी
![]() कोलकाता. एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला एथलीट पिंकी प्रमाणिक पर बलात्कार करने का संगीन आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि पिंकी महिला नहीं पुरुष है। इस खबर ने भारतीय खेल जगत को हिलाकर रख दिया है। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी महिला एथलीट के महिला होने पर प्रश्नचिह्न लगा है। आइए जानते हैं ऐसे ही दो विवादास्पद एथलीटों के करियर पर..तमिलनाडु की सान्थी सौंदराजन ने दोहा में आयोजित हुए 2006 एशियन गेम्स की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने यह रेस महज 2 मिनट, 3.16 सेकंड के समय में पूरी की थी। रेस के नतीजे आने के थोड़ी देर बाद सान्थी का लिंग परीक्षण करवाया गया। इस टेस्ट में पाया गया कि सन्थी में एक महिला होने की पूरी विशेषताएं नहीं हैं। नतीजे आते ही उनसे सिल्वर मेडल छीन लिया गया।इस बात से आहत सान्थी ने सितंबर 2007 में आत्महत्या कर ली। 1981 में जन्मी सान्थी ने ने 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। सान्थी ने महज 10:44.65 सेकंड में इस रेस को पूरा किया था। जुलाई 2005 में बेंगलुरु में हुई नेशनल मीट में सन्थी ने 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर रेस जीतीं। इसी साल दक्षिण कोरिया में हुई एशियन चैंपियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा में सन्थी ने रजत पदक हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका की धावक कैस्टर सेमेन्या का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक द्विलिंगी होने का आरोपों के बाद छीन लिया गया था। 21 वर्षीय सेमेन्या के महिला होने या न होने पर काफ़ी विवाद हुआ था। पिछले साल बर्लिन में वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान सेमेन्या ने 800 मीटर दौड़ में जीत हासिल की थी।लेकिन इसके बाद काफ़ी विवाद खड़ा हो गया था। सेमेन्या को लिंग परीक्षणों से गुज़रना पड़ा और क़रीब एक महीने पहले एथलेटिक्स संगठनों के अंतरराष्ट्रीय संघ ने उन्हें महिला स्पर्धाओं में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी।उनके द्विलिंगी होने की खबर के मीडिया में लीक होते ही दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने सेमेन्या की गोपनीय बात के आम होने से नाराज़ होकर तीसरे विश्व युद्ध की घोषणा कर दी थी। यही नहीं सेमेन्या ने भी अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन्स को रिपोर्ट लीक होने के बाद उसे कोर्ट में घसीटने की धमकी दी थी।
| ||||||||
|
| ||||||||
| ||||||||
More News : धोनी बने श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स के वाइस प्रेजिडेंट धौनी ने कहा ना, तो सहवाग की खुल गई किस्मत! धौनी की विश्व कप प्लानिंग : पठान की कर रहे हैं पैरवी! धौनी का एक ऐसा फैसला, जिसने गावस्कर को कर दिया हैरान कौन होगा मैन ऑफ द सीरीज, इन चार में है घमासान भारत-इंग्लैंड वनडे के लिए धर्मशाला ने कमर कसी बीच मैच में हुआ कुछ ऐसा जब पूरा स्टेडियम खिलखिला उठा मोहाली में धोनी ब्रिगेड ने मारा मैदान, सीरीज पर जमाया कब्जा कैप्टन कुक के बाद मोर्गन व समित भी पवेलियन लौटे कहीं सचिन-अर्जुन को भी न लग जाए गावस्कर जैसी नजर! ऑस्ट्रेलिया में हुई श्रीलंका के साथ बेइंसाफी और फंस गए हमारे श्रीनाथ! रांची वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 155 रन पर समेटा भारत ने दिखाया दम, अंग्रेज हुए पस्त हॉकी इंडिया लीगः पंजाब-दिल्ली के बीच पहला मुकाबला तिहरा शतक बनाने वाले पुजारा एकादश से बाहर पाकिस्तानी टीम का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत टीम से बस सहवाग की ही छुट्टी क्यों? जानिए, हार के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? मैच रिपोर्ट: दूसरे वनडे में भी भारत हारा, सीरीज गंवाई पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका LIVE SCORE: 151/2 गांगुली की भारतीय क्रिकेट में होगी वापसी? पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भुवी दूसरे भारतीय गेंदबाज टी-20: भारत ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराया धोनी को सेलेक्टर्स का नोटिस, गावस्कर ने कहा कप्तानी से हटाओ ...तो क्या दूसरे टी-20 में भी पाकिस्तान से हारेगी टीम इंडिया? मैदान पर ईशांत-अकमल में बहस, गंभीर-इरफान ने भी एक-दूसरे को घूरा भारत-पाकिस्तान पहला टी-20 मुकाबला बैंगलोर में आज कबड्डी चैंपियनशिप में मेजबान भारत ने ईरान को पराजित किया टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर टी-20: युवराज ने गैंगरेप की शिकार लड़की को समर्पित किया मैन ऑफ द मैच | ||||||||
यूं तो टीम इंडिया के दो शेर, महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह साथ मिलकर आजकल विरोधी टीम का बैंड बजाने का काम करते हैं.... |कुछ और भी |
ब्रिटेन में स्तन बढ़ाना भी फैशन में
पुरुषों में स्तन की समस्या की वजह से अब कई लोग इसका ऑपरेशन भी कराने.... |कुछ और भी |
बच्चों के पालन-पोषण का भारतीय तरीका भले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों पर खरा न उतरता हो, मगर भारतीय परवरिश की कुछ.... |कुछ और भी ||
| धोनी बने श्रीनिवासन की.. | |||||||
![]() |
मुंबई।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष.. |
||||||
|
|||||||
| तुषार बार बार करना.. | |||||||
![]() |
मुंबई। अभिनेता तुषार कपूर ‘गोलमाल’ श्रृंखला की फिल्मों .. |
||||||
|
|||||||
| सहयोगी दलों से विचार के बाद होगा.. | |||||||
![]() |
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक व जनता दल (यूनाईटेड) के.. | ||||||
|
|||||||
| लाइफस्टाईल | क्रिकेट | मनोरंजन | सदस्य | अन्य | ||||













