करन बोले, प्रियंका के साथ नो प्रॉब्लम

फिल्ममेकर करन जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई है। जाननेपहचानने वाले खबर पक्की बता रहे हैं लेकिन करन का कहना है कि वे दोनों अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। बकौल करन ‘प्रियंका के साथ मेरे प्रोफेशनल व पर्सनल टर्म्स भी बहुत अच्छे हैं। हाल ही में वे स्विट्जरलैंड से खास मेरे बर्थडे के लिए आई थीं। छोटीमोटी बातों पर जरा सी बहस जरूर हुई थी लेकिन हमारी दोस्ती अब भी वैसी ही है। ऐसी कहासुनी तो दोस्तों में होती ही रहती है।’ अपने बर्थ-डे पर दिए शानदार जश्न के बारे में करन ने कहा ‘मेरे ४क्वें बर्थडे से ज्यादा यह इंडस्ट्री में मेरे 15 साल पूरे होने की खुशी में रखा गया था। मुझे लगता है कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं, अपने अच्छे संबंधों की वजह से ही हूं। प्रियंका के साथ भी मेरे संबंध मधुर हैं। हम साथ काम कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे।’ डांस शो ‘झलक दिखला जा’ के बारे में उन्होंने कहा ‘मैं पंजाबी हूं और डांस मेरी रगों में है। इसलिए मैंने यह ऑफर स्वीकार कर लिया। दूसरा कारण हैं माधुरी। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन आज तक उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। इस शो का ऑफर आया तो मैंने सोचा फिल्म न सही, टीवी शो ही सही।’