प्राइवेसी
03/07/2010

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक अपने एक अरब यूजर्स को प्राइवेसी पॉलिसी में फेरबदल पर वोट कर राय जाहिर करने का मौका दे रही है। हाल ही में फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह अपने यूजर्स से मिली सूचनाओं का किस तरह से उपयोग करती है। इसके अलावा फेसबुक ने टाइमलाइन प्रोफाइल पैटर्न भी शुरू किया था, जो बाद में सभी यूजर्स के लिए अनिवार्य कर दिया गया।
शेयर हो रही है जानकारी
फेसबुक ने अपनी नई नीति में फेरबदल के बाद साइट से बाहर भी यूजर्स की प्रोफाइल का विज्ञापन देने की नीति का खुलासा किया है। ताकि यूजर जैसी रुचि रखने वाले अन्य लोग भी फेसबुक की ओर आकर्षित हों और साइट पर आकर आपसे भी मित्रता कर लें।
शुरू है वोटिंग
निजता नीति पर वोटिंग का ये सिलसिला शनिवार से शुरू कर दिया गया है, जो एक हफ्ते तक जारी रहेगा। ये दूसरी बार है जब फेसबुक अपनी नीतियों पर अपने यूजर्स को वोट करने का मौका दे रही है। इससे पूर्व 2009 में इसी तरह वोटिंग कराई गई थी। यह अलग बात है कि तब फेसबुक आज जितनी बड़ी कंपनी नहीं था और उसके यूजर्स की संख्या भी काफी कम थी।
चाहिए 30 फीसदी वोट
हालांकि प्राइवेसी पॉलिसी को बदलने के लिए कम से कम दो करोड़ 70 लाख (तीस फीसदी ) यूजर्स को उसके विरोध या पक्ष में वोट करना होगा।