अध्यक्ष पद पर विनय यादव व मंत्री पद पर विकास यादव निर्वाचित

जौनपुर (बदलापुर)। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह के निर्देशन में विकासखंड महाराजगंज स्थित ब्लॉक सभागार में गुरुवार को संघ का चुनाव शांतिपूर्वक व निर्विरोध संपन्न हुआ।

चुनाव में उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सर्वसम्मति से विनय कुमार यादव को अध्यक्ष, शेष नारायण मौर्य को उपाध्यक्ष, विकास यादव को मंत्री, विकास गौतम को कोषाध्यक्ष तथा विनय जायसवाल को संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित किया।

बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कृष्ण कुमार पाण्डेय ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कर्मचारियों के अधिकार, हक और सम्मान की रक्षा करना प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर संतोष कुमार दुबे, विनय यादव, विकास यादव, शेष नारायण मौर्य, प्रशांत यादव, सुरेंद्र यादव, विकास गौतम, विनय जायसवाल और उमेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।