अवैध असलहा प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगाही खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में बीती रात्रि को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त काका सिंह उर्फ फत्ते सिंह पुत्र हरभजन सिंह को एक अवैध अद्धी (तमंचा) 315 बोर बरामद कर ग्राम बंजरिया फार्म से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में सिंगाही पुलिस 133/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम दरोगा कृष्णचन्द्र तिवारी,हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, पोपिल बंसला, कुलदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।