उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनता दल यूनाइटेड के कार्यक्रम होंगे – अनूप सिंह पटेल

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनता दल यूनाइटेड के कार्यक्रम होंगे – अनूप सिंह पटेल

लखनऊ, 7 मार्च 2025: जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी कार्यालय लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की, जिसमें पार्टी के मंडल संयोजक, सह संयोजक, प्रवक्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से अपने संगठन का विस्तार करेगी और आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने बताया कि 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी, वहीं 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति के तहत प्रत्येक जिले से दो विधानसभा क्षेत्रों को चुनकर विशेष तैयारी की जाएगी।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी की इकाइयों का गठन तेज किया जाएगा। इसी क्रम में 21 मार्च को प्रयागराज में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद बलिया जिले में जिला इकाई की बैठक होगी, जिसमें भी प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति रहेगी।

महत्वपूर्ण पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह, भैया हरिशंकर जी, संजय कुमार सिंह, सुभाष पाठक, अभिषेक चौधरी, अभिषेक राय, विजेंद्र निशांक, कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश सचिव जय प्रकाश पटेल, प्रवीण चौधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ संयोजक तेन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पवन गुप्ता, दलित प्रकोष्ठ संयोजक संजय धनकर, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के. के. त्रिपाठी, कुंवर अजय सिंह, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मंजर अब्बास, उपाध्यक्ष आसिफ रजा, शिव प्रसाद जैस्वाल, मनीष कश्यप, रजत सिंह, डॉ. जीतेन्द्र सिंह, राकेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए और कहा कि जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगा।