“जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निकायों में दीपावली तैयारी जोर पर”

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के नगर निकायों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख चौराहों, सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई दीपावली से पूर्व पूरी कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों को सजाया जाए और श्रद्धालुओं व आम जनता के लिए पेयजल व अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में जल्दबाजी और सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया ताकि त्योहार के दौरान शहर में स्वच्छता और सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी, सजावट और अन्य आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगरवासियों को त्योहार के अवसर पर किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जाए। सभी अधिकारी कार्यों की प्रगति पर नियमित रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किए गए। नगर निकायों की इस बैठक से दीपावली पर शहर की सुंदरता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।