
सूरतगंज बाराबंकी। ग्रामीणों को कटान से बचाए रखने के लिए परियोजना की हकीकत जानने शनिवार को कुसौरा और बबुरी गांव में तटबंध पहुंच जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। बाढ़ सुरक्षा संबंधित तैयारियां देख समय रहते काम पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए है।उन्होंने गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें जाने की बात भी कहीं है।लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की बात उन्होंने दो टूक में कहीं है। रामनगर के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के साथ दोपहर बाद बबुरी गांव पहुंचे मंत्री ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां पिछले वर्ष सरयू नदी ने तबाही मचाकर करीब 234 घरों को अपनी आगोश में लिए थे। कटान से बबुरी, केदारीपुर, सरसंडा आदि मजरे भी पूर्णतया नष्ट हो गए थे।बाढ़ खण्ड की ओर से यहां जीओ बैग स्टेंड तैयार कराएं जा रहे हैं जिससे नदी की कटान को रोका जा सके। उधर मंत्री ने मिट्टी भरकर तैयार हुए बैग को देखकर, मजदूरों से हकीकत परखी है। उन्होंने गांव के उपस्थित लोगों से काम में अनियमितताएं बरते जाने की जानकारी हासिल की। बाढ़ खंड के मुख्य अभियंता शशिकांत सिंह ने नक्शा दिखा बाढ़ से बचाव के कार्य की जानकारी देते हुए बताया,कि दोनों स्थानों पर करीब आठ करोड़ की लागत से जीओ बैग स्टेंड और पत्थर डाल कर ठोकर निर्मित कराया जा रहा हैं ताकि बाढ़ में तटबंध सुरक्षित रहे, और बाढ़ पीड़ितों का नुकसान से बचाया जा सके। जुलाई तक सभी परियोजनाएं पूर्ण होने का समय निर्धारित था। लेकिन उससे पहले, परियोजना पूरी हो जाएगी। मंत्री ने मौके पर काम के धीमी प्रगति को देखकर तेजी से काम करने के निर्देश भी दिए। कहा कि किसी काम में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को निर्देश दे बताया कि वह स्वयं काम का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने ग्रामीण से वार्ता कर समस्याएं सुनी। वहीं बाढ़ बचाव कार्यों की जानकारी ले कर जनता की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
निरीक्षण करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से सुरक्षा घेरा पार करते हुए सरसंडा निवासी कपिल मिश्रा, राहुल मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ रोकने के लिए लगाए जा रहे जीओ बैग में स्थानीय मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। विभागीय अधिकारी भी मौके पर नहीं रहते हैं। ग्रामीणों ने मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर सही तरीके से काम करवाने की मांग की है। बाढ़ कार्य करवा रहे हैं ठेकेदार से पूछा तो वह कुछ बोलने से बचते रहे। उन्होंने पूछा प्रोजेक्ट किसने बनाया। लेकिन जवाब न मिलने पर वहां मौजूद अधिकारियों को मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई। बाढ़ रोकने हेतु 12 स्पर में ग्यारह ही मौके पर बने मिले। बल्लोपुर निवासी देशराज ने मंत्री से नाली न साफ होने की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने कहा कि प्रधान से कहो साफ करवाएंगे उन्होंने कहा प्रधान नहीं सुनते तो मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा स्वयं से नाली साफ कर लो। इस दौरान जिला पंचायत राजरानी रावत,डॉक्टर विवेक वर्मा, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण सिंह मुन्नू,सूरतगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा,सूरतगंज भाजपा मण्डल मंत्री राजीव शुक्ला राजू,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,बसंत मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुड्डू सहित अनेकों लोग मौजूद किए।