तिरंगे की शान में लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाबभारतीय सेना के सम्मान में भाजपा पश्चिम विधानसभा ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए आज भाजपा पश्चिम विधानसभा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा एमआईएस चौराहे से प्रारंभ होकर परशुराम चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनसामान्य, सामाजिक संगठन और छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ युवा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में सेंट जोसेफ स्कूल का बैंड, दीन दयाल डिग्री कॉलेज के एनसीसी छात्र, भूतपूर्व सैनिक, सिविल डिफेंस, विश्व हिंदू परिषद, व्यापार मंडल सहित क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी भागीदारी रही।

तिरंगा यात्रा के समापन पर नीरज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। आनंद द्विवेदी ने कहा कि “देश भर में तिरंगा यात्राएं निकालकर हम भारत के वीर जवानों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।”

इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय जनता और सामाजिक संगठनों को तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश सिंह, विमल चौधरी, सोमेन्द्र पांडेय, संदीप तिवारी, डा. यू.एन. पांडेय, सतेन्द्र सिंह, चंद्र प्रकाश अवस्थी, मयंक वाजपेयी, राहुल शुक्ला, पार्षद कौमुदी त्रिपाठी, गौरी सवारियाँ, रोशनी रावत, रेखा सिंह, रीता रॉय, कमलेश कुमार देवी, अजय दीक्षिती, विनोद कुमार यादव, अनूप कमल सक्सेना, शिव कुमार यादव (गुड्डू), धर्मेन्द्र सिंह, मनीष रस्तोगी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।