दिल्ली के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, लोगों को उमस भरे मौसम से मिली राहत

सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग उमस भरे मौसम से काफी परेशान थे लेकिन अब बारिश होने से सभी में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौसम विभाग ने कहा- ”पूरे दिल्ली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज-चमक की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।”

मौसम विभाग ने आगे कहा- दिल्ली में सुबह उमस भरा मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत रहा। शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।