गोला गोकर्णनाथ, खीरी गोला के बांकेगंज क्षेत्र के धर्मापुर गांव में 1 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की संगमरमर की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेताओं के सौजन्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आईपीएस डॉक्टर बी.पी. अशोक (पुलिस अधीक्षक) सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिव भगवान, मूलचंद वर्मा, गौरव शर्मा, तुलसीराम गौतम, संतराम एडवोकेट, सरदार साहब सिंह, हरिश्चंद्र चौधरी, विनोद सिंह, रामचंद्र शुक्ल, संदीप भार्गव, अशोक लोधी, डॉक्टर सगीरुद्दीन अंसारी, रिजवान अहमद खान समेत जिले के कई ब्लॉकों से सैकड़ों लोग शामिल हुए।
प्रतिमा स्थापना के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।