बुधवार को नेपाल में प्लेन क्रैश होने का हादसा सामने आया है| त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ान भरते ही सूर्य एयरलाइन्स का प्लेन क्रैश हो गया| प्लेन में 19 लोग सवार थे| 18 लोगों की मौत हो गयी किंतु पायलट को बचा लिया गया है| घायल पायलट को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। ये प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था| घटना सुबह करीब 11 बजह काठमांडू में घटित हुई थी|

रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन मरम्मत के लिए जा रहा था और प्लेन में केवल टेक्निकल स्टाफ सवार था| यह भी बताया जा रहा है कि प्लेन 21 साल पुराना था|
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक़, प्लेन रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था | उड़ान भरते ही प्लेन अचानक पलट गया और पंख का सिरा जमीन से टकरा गया। तभी आग लगने का हादसा देखा गया|
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को हादसे के बाद बंद कर दिया गया है| और सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को कुछ वक्त के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है|