प्रेमी से झगड़ा कर रेलवे ट्रैक पर कूदी महिला, ट्रैन से कटकर हुई मौत…

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला जब ट्रेन के आगे कूदी तब उसके साथ वहां उसका प्रेमी भी मौजूद था। लेकिन प्रेमी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। वह मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक,मृतक महिला की शिनाख्त भारती के रूप में हुई है। भारती लोहा मंडी की रहने वाली थी। 38 वर्षीय भारती का विवाह धर्मेंद्र नाम के युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे थे। धर्मेंद्र की मौत के कुछ सालों बाद उसका एक लड़के के साथ अफेयर हो गया। भारती पिछले 2 सालों से अपने प्रेमी किशोर के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। 27 मई की सुबह किशोर घर से निकल कर बाहर कहीं शराब पीने चला गया। उसके शराब पीकर आने पर दोनों की काफी लड़ाई हुई। भारती ने उससे कहा कि वह राजा की मंडी स्टेशन पर मरने जा रही है।