बिलग्राम तहसील में किसानों का प्रदर्शन, औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध

बिलग्राम तहसील में किसानों का प्रदर्शन, औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध
हरदोई। 20 मार्च 2026 को बिलग्राम तहसील में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ क्षेत्र राज बहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में बैफरिया, गुरौली, पुसेड़ा, पसनेर सहित कई गांवों के किसानों ने अपनी उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण का कड़ा विरोध जताया। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन छीनकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में रामनिवास प्रधान, करन जिलेदार, परसराम बाबा, देवेंद्र सिंह, सुनील, हरि प्रसाद, रमेशचंद्र, रामनिवास एडवोकेट, शिवकुमार, रामकुमार, जगपाल, रामाधीश, गेंदे लाल समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।