Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newscard domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u695951046/domains/amarbharti.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, लोगों के साथ खेली होली- Amar Bharti Media Group राष्ट्रीय, राज्य, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, लोगों के साथ खेली होली

गोरखपुर। पूरे देश में आज होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर में भी भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाण्डेहाता से रथ पर भगवान नरसिंह की आरती की। इसके बाद वह कुछ दूर तक रथ पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए, लेकिन सुरक्षा कारणों से आगे नहीं बढ़े। जब वे सांसद थे, तब इस शोभायात्रा में महानगर के विभिन्न मार्गों से होकर चलते थे।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा

यह शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर लालडिग्गी, मिर्चापुर और बक्शीपुर से होते हुए पुनः घंटाघर पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुलाल, रंग और अबीर उड़ाकर भगवान नरसिंह और शोभायात्रा का स्वागत किया। माहौल भक्तिमय हो उठा और हर ओर होली के रंगों की बौछार नजर आई।

शोभायात्रा में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि

भगवान नरसिंह की इस शोभायात्रा में सांसद रवि किशन और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ रंग-गुलाल खेलते हुए इस भव्य आयोजन में भाग लिया।

आरएसएस के शताब्दी वर्ष ने बनाया शोभायात्रा को खास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा इस बार खास रही क्योंकि संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर 30 फीट लंबा भगवा झंडा बांसुरी की धुन के साथ लहराया गया, जिसने शोभायात्रा में अलग ही रंग भर दिया। संघ के 300 कार्यकर्ता सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर पगड़ी और गले में सिटी बजाते हुए शोभायात्रा को आगे बढ़ा रहे थे।

80 वर्षों से चली आ रही परंपरा

गोरखपुर में बीते 80 वर्षों से भगवान नरसिंह की यह शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और होली के रंग में सराबोर होकर भक्ति और उल्लास का उत्सव मनाया