Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newscard domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u695951046/domains/amarbharti.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मौसम बदलते में मच्छरों का बढ़ता आतंक,जनता परेशान डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, प्रशासन बेखबर- Amar Bharti Media Group राज्य, उत्तर प्रदेश राज्य

मौसम बदलते में मच्छरों का बढ़ता आतंक,जनता परेशान डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, प्रशासन बेखबर

अमित मौर्य संवाददाता लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी : जिले में मौसम बदलते ही मच्छरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा हैं। जिससे नगर पालिका क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ गई। हैं। तापमान में। उतार-चढ़ाव और जगह-जगह जमा गंदा पानी मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बना रहा हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया हैं।

गंदगी और जलभराव बना बड़ा कारण

शहर के कई इलाकों में गंदे नाले, खुले में। पड़ा कूड़ा-कचरा और जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ती हैं। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आम लोगों को हर दिन मच्छरों के बढ़ते प्रकोप का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना हैं। कि मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों के प्रजनन की दर तेजी से बढ़ रही हैं। जिससे वायरल फीवर, त्वचा संक्रमण और सांस से जुड़ी समस्याओं में। भी इजाफा हो रहा है।

खुद कर रहे मच्छर मार दवा अन्य जहरीले रसायनों को इंतजाम

मच्छरों को मारने के लिए लोग मछरदानी के अलावा क्वाइल, लोशन के अलावा लिक्विड मच्छर मारदवा और अन्य तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। क्वाइल और लिक्विड मच्‍छरमार दवाएं जहरीले रसायनों से तैयार होती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सांस के जरिए ये जहरीले रसायन हमारे शरीर के अंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

लोगों का कहना हैं।

कि अप्रैल महीना शुरू हो चुका है। मच्‍छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शहर से लेकर गांव तक मच्छरों के हमले से लोगों की नींद हराम हो गई। नगर पालिका प्रशासन द्वारा न तो नियमित फॉगिंग कराई जा रही है और न ही नालों की सफाई हो रही है। लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए लोगों ने जल्द से जल्द फॉगिंग और सफाई अभियान चलाने की मांग की है।