यह एक भयानक त्रासदी, वायनाड पीड़ितों के लिए 100 घर बायेगी कांग्रेस : राहुल गांधी

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या की बढ़ाकर 308 तक पहुंच गई है, जबकि सैकंड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वायनाड में 9,328 लोग 91 राहत शिविरों में रह रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने कहा कि यह एक भयानक त्रासदी है। हम उनकी मदद करने के लिए यहां आए हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड पीड़ितों के लिए कांग्रेस 100 घर बनाएगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैं कल से यहां हूं। यह एक भयानक त्रासदी है। आज हमने प्रशासन और पंचायत के साथ बैठक की। उन्होंने हमें हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी। हमने कहा कि हम मदद के लिए यहां हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से अधिक घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। केरल ने ऐसी त्रासदी पहले कभी नहीं देखी है। मैं इसे दिल्ली में और यहां के सीएम के समक्ष उठाऊंगा। यह एक अलग स्तर की त्रासदी है और इसे अलग तरह से देखा जाना चाहिए।”