रामनाथ मौर्य बने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष, महादेवा में की पूजा-अर्चना

रामनगर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक 22 व 23 मार्च को सीतापुर के आनंदी देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस बैठक में बाराबंकी जिले की संगठनात्मक रचना में बड़ा फेरबदल किया गया।

रामनाथ मौर्य को बाराबंकी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अब तक जिला कार्याध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। वहीं, विगत कई वर्षों से जिलाध्यक्ष का कार्य देख रहे बृजेश कुमार वैश्य को उनकी कार्य कुशलता के आधार पर प्रांत सामाजिक समरसता टोली का सदस्य बनाया गया।

महादेवा में दर्शन-पूजन कर किया पदभार ग्रहण

सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रामनगर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

  • कमलेश शुक्ला – मातृशक्ति संयोजिका
  • लीना श्रीवास्तव – दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, अनिल मिश्रा, गोविंद राजपूत, मनोज रमाकांत वर्मा, रामतेज लोधी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामनाथ मौर्य का संगठनात्मक अनुभव

रामनाथ मौर्य इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील कार्यवाह, बजरंग दल के जिला संयोजक, विश्व हिंदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख और जिला कार्याध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।