लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 30 और अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 30 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) और ADCP रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुकेश चंद्र उत्तम को ASP श्रावस्ती, प्रवीण कुमार द्वितीय को ASP यातायात अलीगढ़, चक्रपणि त्रिपाठी को ASP नगर अयोध्या बनाया गया है। वहीं विजय शंकर मिश्र को ASP पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

हरेंद्र कुमार ASP नगर पश्चिमी अंबेडकर नगर, शैलेंद्र कुमार सिंह ASP अमेठी, आतिश कुमार सिंह ASP ग्रामीण जौनपुर, सिद्धार्थ ASP महराजगंज, प्रशांत कुमार ASP सिद्धार्थनगर, विशाल पांडे ASP अपराध मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।

महिला अधिकारियों में अमिता सिंह को ADCP आगरा, नम्रिता श्रीवास्तव को ADCP वाराणसी, मनीषा सिंह को ADCP नोएडा और त्रिगुन बिसेन को ASP ग्रामीण फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में कपिल देव सिंह ADCP कानपुर नगर, मनोज कुमार पांडे ADCP वाराणसी, राजेश कुमार पांडे प्रथम ADCP कानपुर नगर, मुकेश प्रताप सिंह ASP सीआईडी मुख्यालय लखनऊ, मनीष चंद्र सोनकर ASP अपराध बरेली, मधुवन कुमार सिंह ASP नगर आजमगढ़, विजेंद्र द्विवेदी ASP नगर बदायूं, अमित किशोर श्रीवास्तव ASP नगर पूर्वी बिजनौर, सत्यपाल सिंह ASP चित्रकूट, श्रीशचन्द्र ASP ग्रामीण इटावा, अनिल कुमार द्वितीय ASP नगर सोनभद्र, कालू सिंह ASP ललितपुर, धर्म सिंह मार्छाल उपसेनानायक 23 वाहिनी PAC मुरादाबाद, महेंद्र पाल सिंह ASP फतेहपुर और सुरेशचंद्र रावत ASP ग्रामीण मथुरा बनाए गए हैं।