लखीमपुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात पानीगांव थाने के अंतर्गत आने वाले इलाकों से पकड़ा गया। पहली घटना में एक ‘मौलाना’ ने नौ साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया, जब वह पढ़ाई के लिए उसके पास गई थी। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी और आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।