लड़के ने दोस्त की नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म… वारदात के वक्त घर पर अकेली थी पीड़िता

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 साल के लड़के ने पड़ोस की 5 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसके माता-पिता की मौजूदगी में बच्ची से बातचीत की गई।

यह घटना दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के एक इलाके की है। 14 साल का आरोपी लड़का घर में अकेली पांच साल की बच्ची को देख उसके साथ बलात्कार जैसा जघन्य अपराध कर बैठा। पीड़िता के माता-पिता के अनुसार, वे दोनों मजदूर हैं और जिस समय यह अपराध हुआ, तब उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी लड़के को इस बात की पूरी जानकारी थी कि बच्ची घर में अकेली है, और इसी का फायदा उठाते हुए उसने इस घटना को अंजाम दिया।