हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लडेगी आम आदमी पार्टी, हुआ तगड़ा ऐलान

हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि गुजरात में 14 प्रतिशत वोट मिलने के बाद ‘आप’ अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कामों को देखकर हरियाणा की जनता भी अब बदलाव चाहती है। हरियाणा ने इनेलो और अन्य स्थानीय पार्टियों सहित सभी राजनीतिक दलों को मौका दिया है, लेकिन अब लोग अरविंद केजरीवाल से उम्मीद कर रहे हैं। केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं और उन्होंने देश की राजनीति को बदलने में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए लोग विश्वास कर रहे हैं कि वह हरियाणा में भी बदलाव ला सकते हैं।