राष्ट्रपति ने बारामूला से ही दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

लद्दाख में खराब मौसम

नई दिल्ली। 22वें कारगिल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 1999 के संघर्ष में शहीद हुए वीरों को याद करने के लिए बारामूला युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। ऐसे में उन्होंने लद्दाख में खराब मौसम के चलते द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक कीअपनी यात्रा रद्द कर दी है।

4 दिन के दौरे पे है रामनाथ कोविंद

रविवार को श्रीनगर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर उन्हें कारगिल युद्ध स्मारक द्रास लद्दाख में 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि देनी थी। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्होंने अब द्रास न जाकर बारामूला युद्ध स्मारक पर ही माल्यार्पण किया।

जनरल परवेज मुशर्रफ ने करवाई थी। घुसपैठ

हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये वही दिन है, जब भारतीय सेना ने कारगिल में अपनी सभी चौकियों पर वापस अपना कब्जा कर लिया था, जिनपर पाकिस्तान की सेना ने कब्जा किया था। ये लड़ाई जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में साल 1999 में मई से जुलाई के बीच हुई थी। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जानकारी दिए बिना तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने कारगिल में घुसपैठ करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *