क्षेत्रीय अधिकारियों की लापरवाही से विकास कार्य ठप!

क्षेत्रीय अधिकारियों की लापरवाही से विकास कार्य ठप, तराई क्षेत्र तक विकास कार्यों का पहिया थमा

पलियाकलां, खीरी।विधानसभा 137 पलियाकलां से लेकर नेपाल सीमावर्ती थारू व तराई क्षेत्र तक विकास कार्यों का पहिया थमा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों में तालमेल और क्षेत्रीय भागीदारी के अभाव के कारण योजनाएँ केवल कागजों तक सीमित हैं। दफ्तरों में महिलाएँ देखरेख कर रही होती हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी गश्त या फील्ड में होने के नाम पर नदारद रहते हैं। फरियादी चक्कर लगाकर थक चुके हैं।

रेल संचालन बना बड़ा मुद्दा
मैलानी-नानपारा रेल संचालन बंद होने से जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है। ब्रॉड गेज और रेल सेवा बहाल न होने पर क्षेत्र के हजारों लोग पहले ही आंदोलनरत हैं। स्थिति यह है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जनता सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देगी।

अधिकारियों की उदासीनता पर जनता नाराज़
क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि बड़े पदों पर बैठे अधिकारी अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाए। जनता का मानना है कि यदि जिम्मेदार अपनी भूमिका निभाते तो क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार नहीं होता। लोगों का कहना है कि कम से कम स्थानीय नाई ही अपने काम को गंभीरता से करता है, लेकिन अधिकारी जनता के मुद्दों को दरकिनार कर चलते बने।