
बाराबंकी, रामनगर। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा, साथ ही ईद मिलादुन्नबी जुलूस को देखते हुए थाना रामनगर पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने आयोजकों को दिशा-निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार मिलजुल कर परंपरागत तरीके से मनाएं और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की आस्था या विश्वास को ठेस पहुंचे। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
वैद्य कनेक्शन लें।
पंडालों पर विद्युत तार बाहर न निकलें और कटे-पिटे तारों का प्रयोग न करें।
बड़े आयोजनों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं।
जुलूस केवल निर्धारित मार्गों पर ही निकाले जाएं। नई परंपराओं या अनुचित गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।
डीजे पर केवल भक्ति गीत बजाएं।
अमर्यादित नाच-नौटंकी पर पूर्ण प्रतिबंध।
अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने कहा कि आयोजकों को पर्याप्त वॉलंटियर रखने चाहिए, जिससे कार्यक्रम सुगमता से संपन्न हो।
महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विसर्जन के समय शराब सेवन करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।
तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने कहा कि भारत उत्सव प्रधान देश है, दुर्गा पूजा शक्ति की पूजा का पर्व है, इसलिए सभी पूर्ण आस्था के साथ त्योहार मनाएं। वॉलंटियर्स का चयन करते समय उनके गुण और जनमानस में उनकी अच्छी छवि का ध्यान रखें।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि आयोजक मिलकर कार्यक्रम सफल बनाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें।
मुख्य उपस्थित लोग:
नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक, पूर्व प्रमुख ज्ञानू सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्रा, सभासद केडी खान, प्रधान सोहेल अहमद, रवि मिश्रा, अमित तिवारी, डॉ. सलीम, दुर्गेश यादव और क्षेत्र के अन्य गणमान्यजन।