
जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। दिवाली खत्म होते ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। बीते 12 साल में पहली बार इतना तेज़ गिरावट का झटका निवेशकों को देखने को मिला।
मंगलवार, 21 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6.3% और चांदी 7.1% तक लुढ़क गई। बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। एशियाई बाजार में सोना 2.9% गिरकर 4004.26 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2% गिरकर 47.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में भी इसका असर साफ दिखा।
MCX पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना दो दिन में ₹2,500 सस्ता हुआ।
चांदी ₹8,100 प्रति किलो तक टूट गई।
24 कैरेट सोना ₹1.32 लाख से गिरकर ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम,
22 कैरेट ₹1,23,411 और
18 कैरेट ₹1,13,499 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक,
“त्योहारी सीजन खत्म होने, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के कारण फिलहाल सोना दबाव में है। अगले कुछ दिनों तक कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है।”
17 अक्टूबर से अब तक सोना ₹7,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।
17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना ₹1,30,874 था, जो 22 अक्टूबर तक गिरकर ₹1,23,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
कारण:
- निवेशकों की मुनाफावसूली
- चीन-अमेरिका ट्रेड डील में प्रगति
- फेस्टिव सीजन खत्म होने से मांग में कमी
- अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की अटकलें
- अब नजरें अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के निर्णय पर टिकी हैं।