महिलाओं ने संभाली स्वदेशी की कमान, आत्मनिर्भर भारत अभियान में दिखा उत्साह

पलियाकलां/सिद्धबाबा नौगांव।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सिद्धबाबा नौगांव में रविवार को स्वदेशी अपनाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व माँ शारदा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता चौधरी ने किया।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी बालमुकुंद अवस्थी, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, मंडल महामंत्री शिवराज राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू लता, जिला उपाध्यक्ष अर्चना अवस्थी तथा मंडल अध्यक्ष कविता सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालमुकुंद अवस्थी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग छोटे उद्योगों, कारीगरों और मजदूरों की आर्थिक मजबूती का आधार है। उन्होंने महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण व विपणन में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू लता ने कहा कि हर घर यदि भारतीय सामान खरीदे तो देश आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है। जिला उपाध्यक्ष अर्चना अवस्थी ने कहा कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके स्वदेशी उपयोग से देश की प्रगति कई गुना बढ़ सकती है।
मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला ने इसे राष्ट्र सेवा से जुड़ा हुआ संकल्प बताया।

महिलाओं ने बनाए 15 तरह के स्वदेशी उत्पाद

कार्यक्रम में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए 15 प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार किए, जिनमें प्रमुख रूप से—

हर्बल साबुन

हर्बल शैंपू

वाशिंग पाउडर

टॉयलेट क्लीनर

झाड़ू

खड़ा मसाला

धूपबत्ती

ज्वेलरी

चाय पत्ती
आदि शामिल रहे।

इन उत्पादों के निर्माण व विपणन के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया, जिससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार व स्वावलंबन को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में उषा राय, मीना गुप्ता, प्रेमा देवी सहित गांव की भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य—स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाना—क्षेत्र में खूब सराहा गया।