सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, आगरा के तत्वावधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. वी. शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता आगरा पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन पंडित महेश शर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज, मुख्य अतिथि डॉ. डी. वी. शर्मा, पं. महेश शर्मा और अरुण सारस्वत ने संपन्न कराया। सरस्वती वंदना खुशी सविता ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत दीप्ति भार्गव और नीलम शर्मा ने किया।

डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, इसलिए महासभा सितंबर माह में हिंदी के मेधावी छात्रों को सम्मानित करती है। इस अवसर पर हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों—अदिति तिवारी, वैष्णवी शर्मा, कुमकुम, वत्सल गोयल, स्तुति मिश्रा, दिव्य ज्योति भारद्वाज, अंशिका यादव, शिवांश गुप्ता, श्रद्धा जैन और वंशिका सविता को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि डॉ. डी. वी. शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया, वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष पं. महेश शर्मा ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर दीप्ति भार्गव, अमोल शर्मा, आकांक्षा शर्मा, सुनीता झा, आभा चतुर्वेदी, अनीता गौतम, डॉ. अमिता त्रिपाठी, श्वेता भार्गव, रेखा गौतम, पं. रामेंद्र शर्मा, रेखा तिवारी, प्रमेश शर्मा, उपलब्धि भारद्वाज, प्रभुदत्त उपाध्याय, एड. प्रदीप शर्मा, शीलेन्द्र कुमार, विजया तिवारी, सुनीता भार्गव, आरती शर्मा, मोहिनी भटनागर, वंदना तिवारी, राजकुमारी पाराशर, किरण शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कल्पना शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ममता पचौरी ने दिया।