आगरा में घर में रखे सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, समय रहते काबू

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के प्रकारपुरम में गुरुवार को एक घर में रखे सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 100 फुटा रोड स्थित प्रकाश पूरम में रहने वाली राजश्री देवी पत्नी जितेंद्र सिंह के घर की छत पर किचन बनी हुई है। गुरुवार को किचन में रखे सिलेंडर में अचानक लीकेज होने से आग फैल गई। उस समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। आग फैलने की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग एकत्रित होकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

थाना ट्रांस यमुना पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग को नियंत्रित किया। किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई और आग बुझने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।