आगरा में महिला ने जन्म दिए तीन बच्चों, सभी सुरक्षित

आगरा। रामबाग अंबे हॉस्पिटल में एक महिला ने स्वस्थ रूप से तीन बच्चों को जन्म दिया। हॉस्पिटल के डॉक्टर महेश चौधरी ने बताया कि माँ और नवजात तीनों बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। प्रसव प्राकृतिक रूप से सम्पन्न हुआ और महिला को एवं नवजातों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया कि मां और बच्चों की स्थिति संतोषजनक है और सभी को आवश्यक देखभाल और पोषण की व्यवस्था की गई है। परिवार के सदस्य प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हॉस्पिटल स्टाफ का धन्यवाद कर रहे हैं।