रन फॉर यूनिटी के तहत भाजपा नेता अजय कुमार सिंह “आदित्य” ने किया हेलमेट वितरण, दी सुरक्षा की सीख

संडीला (हरदोई)। विधानसभा संडीला के सांक गांव में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी नेता एवं समाजसेवी अजय कुमार सिंह “आदित्य” ने हेलमेट वितरण अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन विजय त्रिपाठी के आवास पर किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अजय कुमार सिंह “आदित्य” ने इस अवसर पर कहा कि — “जब हमारे कार्यकर्ता और नागरिक सुरक्षित रहेंगे, तभी देश और प्रदेश सुरक्षित रहेगा। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जीवन रक्षा का सबसे बड़ा कवच है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में संडीला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विष्णु दयाल शुक्ला, महिला मंडल उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा, ज्ञानेंद्र अवस्थी, अनिल गुप्ता, प्रहलाद नारायण, रामसजीवन चौरसिया, विजय त्रिपाठी, आर.के. चौरसिया, विमल किशोर त्रिवेदी (पूर्व प्रधान), रामकांत द्विवेदी, अंकुश अर्कवंशी, अंशू त्रिपाठी, उमेश कुमार, सुरेन्द्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं।