अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं गोला नगर कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सचिन पांडे ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण मनोनयन किए। इस अवसर पर एडवोकेट सविता बाजपेई को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, लवलेश जायसवाल को वरिष्ठ जिला महामंत्री, वेद रामजी रस्तोगी को जिला कोषाध्यक्ष तथा गिरजा शंकर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तहसील गोला से प्रीति सिंह को नगर उपाध्यक्ष तथा दिनेश मिश्रा को वरिष्ठ जिला महामंत्री बनाया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सचिन पांडे, जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता बाजपेई, महिला नगर अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष रितेश पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर, अंकित बाजपेई, कल्पना तिवारी, दिनेश मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।