यूपी बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं: आलोक वर्मा

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसानों के लिए कुछ भी ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती खेती लागत, खाद की किल्लत और फसलों के उचित दाम जैसे अहम मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
आलोक वर्मा ने कहा कि अन्नदाता लगातार आर्थिक दबाव में है, लेकिन बजट में किसानों की आय बढ़ाने या राहत देने के लिए नई योजना का अभाव है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस नीति और अधिकार चाहिए।
बीकेयू ने संकेत दिया कि यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन की रणनीति भी बना सकता है।