
अमेठी। जनपद के Dr. Bhimrao Ambedkar Stadium में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी Shamim Ahmad ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि Rajesh Agrahari (जिला पंचायत अध्यक्ष) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में Pranjal Tiwari (मंडल सचिव, हैंडबॉल संघ अयोध्या) एवं जिला पंचायत सदस्य Mukesh Yadav मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में लखनऊ ने सोनभद्र को 19-14 से हराया, गोरखपुर ने अयोध्या को 19-17 से पराजित किया, मऊ ने प्रयागराज को 14-08 से मात दी, वाराणसी ने मेरठ को 21-17 से हराया, जबकि एक अन्य मुकाबले में लखनऊ ने गोरखपुर को 23-18 से शिकस्त दी।
कार्यक्रम के दौरान हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव अमित पाण्डेय की उपस्थिति रही। उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद एवं मो. मोसर्रफ खान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में प्रेम प्रकाश, पंकज यादव, मनोज यादव, सोनू सिंह, उज्ज्वल सोनकर, जय सिंह, मो. तौहीद, सचिन यादव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, मो. मुदस्सिर खान एवं रणविजय त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है, जिसका फाइनल मुकाबला 19 मार्च 2026 को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल विभाग अमेठी के कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य एवं प्रशिक्षक राम आसरे यादव, सचिन भारद्वाज (अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक), मो. नदीम, मो. आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा, आरती सिंह, रुचि सिंह एवं अंकित शर्मा ने भी सराहनीय योगदान दिया।