Sitare Zameen Par: OTT के इस दौर में जब हर बड़ी फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का रुख कर रही है, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने लिया एक अलग रास्ता। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए OTT नहीं बल्कि थिएटर को चुना है।
Amir Khan: थिएटर में कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
आमिर खान एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वो सिर्फ कलाकार नहीं, सिनेमा के सच्चे सेवक हैं। जब हर कोई डिजिटल रिलीज़ की दौड़ में है, तब आमिर खान ने थिएटर की वापसी में भरोसा जताया है।
‘सितारे ज़मीन पर’ को थिएटर में रिलीज़ करने के फैसले पर देशभर के सिनेमाघर मालिकों ने उनका खुले दिल से स्वागत किया और उन्हें एक स्पेशल रिकॉग्निशन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
सिनेमाघर संघ के अध्यक्ष ने बताया “आमिर खान जैसे स्टार का थिएटर को प्राथमिकता देना, हमारे लिए गर्व की बात है। ये एक नई उम्मीद है सिनेमा हॉल के लिए।”
फिल्म “सितारे ज़मीन पर” ने देशभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
लेकिन ये सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है, ये उस भरोसे की जीत है जो आमिर खान ने थिएटर और अपने दर्शकों पर जताया।
जहां एक ओर कई निर्माता अपनी फिल्मों को सीधे OTT पर रिलीज़ कर रहे हैं, वहीं आमिर ने तय किया कि ये कहानी बड़े पर्दे पर ही दिखानी चाहिए – और उनका फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।
‘सितारे ज़मीन पर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह सिनेमाघरों की वापसी की कहानी है। और इस वापसी का हीरो कोई और नहीं, बल्कि खुद आमिर खान हैं।
Must Read:
- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को कोर्ट ने भेजा जेल, जमानत अर्जी खारिज
- नगला ताज दंगल में महिला पहलवान का सम्मान, आखिरी कुश्ती 31 हजार की रही आकर्षण का केंद्र
- ‘यूपी ने ही बीजेपी को दिल्ली का रास्ता दिखाया, पहले इनका सफाया होगा” — अखिलेश यादव का हमला
- एसपी ने थाना सोरों का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत हुए महादेव प्रसाद यादव एवं लक्ष्मी सिंह