
कुशीनगर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, परम श्रद्धेय भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर नगर के बूथ संख्या 253 पर एक श्रद्धा और सम्मान से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल जी के नेतृत्व में अटल जी के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से राष्ट्र को नई दिशा दी। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्पूर्ण राष्ट्र के नेता थे। उनका जीवन सादगी, सुचिता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।
श्री जायसवाल ने आगे कहा कि अटल जी की सोच, उनका कवि हृदय और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित जनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और देश व समाज सेवा के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना के साथ हुआ।
उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवेश मिश्रा, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विशाल शुक्ला, कृपा शंकर वर्मा, रितेश दुबे, संजय गुप्ता, शिव मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमित तिवारी, सोनु शर्मा, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, संतोष चौहान, गौरव रौनियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।