फतेहपुर-बाराबंकी में हुआ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम

फतेहपुर-बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के मंडल बेलहरा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन युगान्तर इंटर कॉलेज, बेलहरा में किया गया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के महत्व और इसे हासिल करने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष करणा शंकर शुक्ला, पिंटू सिंह, रामचंद्र वर्मा, सुनील सोनी सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही अभियान संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया जाता है और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।