
हरदोई। जिला प्रशासन ने कई नोटिस देने के बावजूद भी आडिट आपत्ति की अनुपालन आख्या न देने वाले सचिवों को अंतिम चेतावनी जारी की है। सभी सचिवों को 27 अक्टूबर 2025 तक आख्या जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है।
बताया गया कि लेखा परीक्षा द्वारा वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का ऑडिट किया गया था। इसमें 44 ग्राम पंचायतें ऐसी पाई गईं जिनके सचिव अब तक आडिट आपत्तियों का अनुपालन नहीं कर सके हैं।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न ब्लॉकों — पिहानी, बिलग्राम, माधोगंज, टोडरपुर, साण्डी, भरखनी, संडीला, भरावन, कोथावां, टड़ियावां, हरियावां, बावन और हरपालपुर — की इन 44 ग्राम पंचायतों में आख्या न देने पर लेखा परीक्षा ने आपत्ति लगाई थी।
साथ ही डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को 27 अक्टूबर तक अंतिम चेतावनी में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि सचिव आख्या जमा नहीं करेंगे तो उक्त धनराशि की वसूली की जाएगी।