अवनीश कुमार वर्मा ने बढ़ाया बाराबंकी का मान, नेट-जेआरएफ परीक्षा में हासिल किया 98%

बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के अरुई गांव के पले-बढ़े अवनीश कुमार वर्मा ने 4 सितंबर को नेट-जेआरएफ परीक्षा 98 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया।

अवनीश ने वीना सुधाकर ओझा डिग्री कॉलेज, मसौली से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद जे.एन.यू., दिल्ली से भौतिकी में एम.एससी. कर अपनी योग्यता का परचम लहराया।

उन्होंने बताया कि नेट-जेआरएफ परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। अवनीश ने अपनी सफलता में बाबा ओमप्रकाश वर्मा (एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य) से मिली प्रेरणा को अहम बताया। उनके माता-पिता बृजरानी और यादुवेन्द्र प्रताप ने भी हर कदम पर पूरा सहयोग किया।

अवनीश आगे चलकर वैज्ञानिक बनने का सपना देखते हैं। उन्होंने 2025 में गेट परीक्षा पास कर वर्तमान में आईआईटी दिल्ली में एम.टेक फिजिक्स के छात्र के रूप में पढ़ाई जारी रखी है।