अयोध्या: घर में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई दबे होने की आशंका

अयोध्या। थाना पूराकलंदर के पगला भारी गांव में सोमवार को एक घर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे मौके से जिला अस्पताल भेजा गया।

विस्फोट के बाद मौके पर भारी तबाही मची। पुलिस ने घटनास्थल से फटा हुआ कुकर और गैस सिलेंडर बरामद किया है। विस्फोट के कारण कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जांच के लिए एटीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है और प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी है।