
बाराबंकी। कोठीडीह स्थित फस्ट बेल कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चे सांता क्लॉज की आकर्षक पोशाक में नजर आए, जिनके स्वागत में विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। सांता क्लॉज द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार चौधरी ने बच्चों एवं शिक्षकों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मानवता, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानवता को शांति और आशा का मार्ग दिखाने के लिए हुआ था, और आज भी उनके संदेश समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खेलकूद किया और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। प्ले ग्रुप के बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट पेपर पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं मोहिनी, दीपांजलि, सिमरन, पारुल, रंजना, अनामिका, शिवानी सहित ईशानी, विराज, प्रखर, अनिका, अलंक्रिता, अद्रिका, सयांशि, सूर्य नारायण आदि बच्चे मौजूद रहे।