बाह की ऐतिहासिक रामलीला में श्रीराम जन्म और ताड़का वध का भव्य मंचन

जयकारों और तालियों से गूंज उठा पूरा पंडाल, श्रद्धालु भावविभोर

बाह (आगरा)। कस्बा बाह में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम जन्म एवं ताड़का वध प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार (बीएसएनल) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम जन्म का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। वहीं ताड़का वध लीला के मंचन के दौरान दर्शकों ने तालियों और “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालु लगातार उत्साह और आस्था के साथ मौजूद रहे। मंच का संचालन श्याम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट कमेटी और आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मनोज तिवारी गुड्डू, पंडित श्याम शर्मा, रविकांत मिश्रा, निशु गर्ग, राजेश वफा, देवेंद्र कटारा, राजेश पांडे, ब्रह्मदत्त शर्मा, रमेश शर्मा, अभिषेक भटेले, हर्षित गर्ग, उत्तम दुबे, सोहित गर्ग, कल्लू पंडित, बंगाली सविता, गोपाल गुप्ता, प्रियांश जैन और नवीन मिश्रा शामिल रहे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला का मंचन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम भी है। आने वाले दिनों में भी एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रसंग मंचित किए जाएंगे।