
बहराइच। स्वर्गीय कुशमेंन्द्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग (GTPL) का फाइनल मुकाबला आज बहराइच ब्लास्टर्स और बहराइच योद्धा के बीच खेला गया। बहराइच ब्लास्टर्स ने 35 रनों से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान जयप्रकाश गुप्ता के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार छाप छोड़ी।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिलाषा वर्मा, जॉय रायतानी, राधिड हुसैन चांद, प्रेम नाथ तिवारी, डीसीए सेक्रेटरी इशरत महमूद खान और राणा अनिल सिंह मौजूद रहे।
ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत में टीम के दो विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन कप्तान जयप्रकाश गुप्ता ने 63 रन और विजय ववंडर ने 40 रन बनाकर टीम को 22 ओवर में 155 रनों तक पहुंचाया। बहराइच योद्धा की ओर से रेहान ने 5 विकेट और अंशुमान पांडे ने 2 विकेट लिए।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच योद्धा के बल्लेबाज फाइनल के दबाव को संभाल नहीं पाए और 21वें ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गए। टीम की ओर से अभिषेक यादव ने 27 और रेहान ने 25 रन बनाए। ब्लास्टर्स की ओर से जयप्रकाश ने 5 विकेट और मृदुल श्रीवास्तव ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
जयप्रकाश गुप्ता के शानदार आलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब भी जयप्रकाश के नाम रहा, जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब रेहान खान को मिला।
मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी आतिफ खान और अकील अहमद ने निभाई, स्कोरर के रूप में यश चौरसिया मौजूद रहे। लाइव प्रसारण आशुतोष कैराती द्वारा किया गया। मैच के दौरान श्रीमती अनुपमा धनुक, शेखर कालिया, प्रेम नाथ तिवारी, कुशल गोयल, अवनीश सिंह, नित्यम श्रीवास्तव और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।