लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मिहींपुरवा तहसील इकाई ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। धरने का संचालन संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लेखपालों की अगुवाई में किया गया।

धरने में शामिल लेखपालों ने कहा कि काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वेतनमान और सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। संघ के मंत्री रवि वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा, समय पर पदोन्नति, संसाधनों की उपलब्धता और वरिष्ठ लेखपालों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं।

लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा रामदयाल को मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।