
बहराइच।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के तहत संचालित धान क्रय केंद्रों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कैसरगंज में स्थित धान क्रय केन्द्र कैसरगंज प्रथम व तृतीय तथा पीसीएफ संस्था द्वारा संचालित केन्द्र-सहकारी संघ लि. फखरपुर का औचक निरीक्षण किया।
कैसरगंज प्रथम केन्द्र:
जांच के दौरान केन्द्र प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्र पर बैनर लगाया गया था तथा कांटा, पावर डस्टर और नमी मापक यंत्र उपलब्ध थे। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 4 दिसंबर तक 57 किसानों से 3264.60 क्विंटल धान खरीदी गई और इसमें से 548 क्विंटल सम्बद्ध राइस मिल को भेजी गई। मौके पर ग्राम कुड़नी निवासी कृषक आफाक अहमद की तौल जारी थी।
कैसरगंज तृतीय केन्द्र:
केंद्र प्रभारी जीत सिंह के मार्गदर्शन में अब तक 27 किसानों से 1578.80 क्विंटल धान खरीदी गई और सम्बद्ध राइस मिल को 250 क्विंटल भेजा गया। मौके पर ग्राम देवलखा निवासी हुकुम चंद वर्मा के उपज की तौल जारी थी। कृषकों ने बताया कि धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों की धान की तौल नियमों के अनुसार सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न हो।
पीसीएफ संस्था- फखरपुर केन्द्र:
केंद्र प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में केन्द्र पर सभी औपचारिकताएँ पूरी थीं। बैनर, कांटा, पावर डस्टर और नमी मापक यंत्र उपलब्ध थे। 4 दिसंबर तक सात किसानों से 622.40 क्विंटल धान खरीदी गई। मौके पर ग्राम मोहम्मदपुर निवासी रामराज गुप्ता की तौल जारी थी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए तेजी से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों का पंजीकरण और सत्यापन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक धान खरीद कर निर्धारित क्रय लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।