
बहराइच। कांग्रेस के मंच से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी का अपमान किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। इसी क्रम में आज बहराइच में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे और महिला मोर्चा की संयोजिका रंजीता श्रीवास्तव सोनी ने किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से सदर विधायक अनुपमा जायसवाल उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कड़ी नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका परिसर से कांग्रेस कमेटी भवन, स्टीलगंज तालाब तक निकाला गया। वहां महिलाओं ने सड़कों पर बैठकर जमकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी, जिला मंत्री हेमा निगम, पुष्पा चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति सिंह, उर्मिला शुक्ला, रीति मुरारी, मंजुला पाठक, प्रियंका रावत, मीना द्विवेदी, रीता चौधरी, आराधना गुप्ता, रजनी सक्सेना, वैजयंती श्रीवास्तव, नंदिनी मिश्रा, ममता जायसवाल, अभिलाषा दुबे, पूनम अग्रवाल, सविता वर्मा, सरिता पांडे, मालती गोंड, रीता वर्मा, रचना गुप्ता, अमिता जायसवाल समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा –
“माता-पिता का अपमान भारतीय संस्कृति में अक्षम्य अपराध है। भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की नीच राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देंगे।”