पचपेड़वा के जुड़ी कुइयां में अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, कई केंद्र सील

बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र में जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। टीम ने जुड़ी कुइयां क्षेत्र में संचालित कई क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं, साफ-सफाई की कमी एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कई क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के तहत डॉ. आशमा परवीन के शाद क्लीनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र में भर्ती मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। निरीक्षण में वहां स्वच्छता एवं आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का अभाव पाया गया।
इसी प्रकार डॉ. राहत जहाँ के अकबरूननिशा पॉलिक्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र को भी मानकों की अनदेखी के चलते सील किया गया। डॉ. उबैदुर्रहमान के एसके हेल्थ केयर एंड जच्चा बच्चा केंद्र तथा डॉ. राज कुमार के सारा फ्रैक्चर क्लीनिक को भी अनियमितताओं के कारण बंद कराया गया।
इसके अतिरिक्त डॉ. सुनील मिश्रा के मैक्स पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने एवं निर्धारित मानकों को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया। छापेमारी टीम में डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. अजय शुक्ला, अधीक्षक डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्पष्ट किया कि अवैध एवं मानकविहीन क्लीनिकों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए