
बलरामपुर।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को सादुल्लाह नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बलरामपुर जिले की कमान मानसिंह चौहान को सौंपते हुए उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसिंह चौहान के नेतृत्व में बलरामपुर जिले में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानसिंह चौहान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।
जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संगठन को सुदृढ़ करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम, जिला उपाध्यक्ष बकरीदुल्लाह, जिला पंचायत प्रत्याशी मान सिंह चौहान, समाजसेवी डॉ. मो. कलाम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।