
रिपोर्ट: राम लक्ष्मण
बड्डूपुर (बाराबंकी)। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम पकरिया पुर मजरे बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय छंगा लाल कश्यप की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छंगा लाल बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिरकर घायल हो गए।
परिजन उन्हें इलाज के लिए बड्डूपुर कस्बा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।
मृतक के भाई विजय कुमार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।